भारतीय कृषि कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राएं सोमवार को रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित दैनिक भास्कर की प्रिटिंग प्रेस में पहुंचे। बीएससी (कृषि) के चौथे साल के करीब 30 विद्यार्थियों और उनके साथ दो फैकल्टी ने इस दौरान कृषि पत्रकारिता और भास्कर की प्रिटिंग प्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जाना कि किस तरह से एडिटोरियल टीम न्यूज और स्टोरी कंटेंट तैयार करती है। उस कंटेंट को डिजाइनर कैसे पेज पर डिजाइन कर प्रॉडक्शन(छपाई) के लिए सीटीपी टीम तक पहुंचाती हैं। उसके बाद सीटीपी की टीम उसे फाइनल कर प्लेट के रूप में मशीन तक पहुंचाती है। आखिर में चार कलर (सीएमवायके) वाली मशीन पर यह अखबार प्रिंट हो जाता है।


