सीहोर| छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत (भोपाल) और प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी (बैतूल) के रूप में सत्र 2025-26 के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा मंगलवार को अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यालय भोपाल से की गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक पालीवाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा व दोनों पदाधिकारी 14 से 16 दिसंबर को डबरा में प्रांत अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


