धर्मेंद्र यादव बोले- माफियाओं को महंगी गाड़ी गिफ्ट की गईं:कफ सिरप कांड में जाति विशेष के लोग, अरबों का धंधा किया

संसद में बुधवार को यूपी का नकली कफ सिरप का मुद्दा उठा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में कहा- यूपी, बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश में एक बड़ा रैकेट चल रहा है। एक साल से पीड़ित दर-दर भटक रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्वांचल और बनारस के आसपास के जिलों में बड़ा खेल चल रहा है। साउथ अफ्रीका तक नकली कफ सिरप की सप्लाई हुई। कई बच्चे खत्म हो गए। उन्होंने नाम लिए बिना पूर्वांचल के माफियाओं पर निशाना साधा। कहा- जाति विशेष के माफिया इस रैकेट से जुड़े हुए हैं। इनमें कोई संवेदना नहीं है। बच्चे मरे तो मरें। बुजुर्ग मरे तो मरें। इनको पैसे मिलने चाहिए। अब तक 2000 करोड़ का कारोबार कर चुके हैं। जांच करा ली जाए। पूर्वांचल के माफियाओं को करोड़ों की गाड़ियां गिफ्ट की गईं। इनकम टैक्स में इनका कोई ब्योरा नहीं है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने आगे कहा- चिंता की बात इसलिए भी है कि पीएम मोदी जिस काशी से सांसद हैं। यूपी के सीएम महीने में 4-5 बार वहां का दौरा करते हैं। वहां इतना बड़ा रैकेट चलता रहा। बड़ी बदनामी हो रही है। वहीं, रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह ने सदन में वक्फ कानून का मुद्दा उठाया। कहा- सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उम्मीद पोर्टल पर 30 प्रतिशत ही वक्फ संपत्तियां अपलोड हो पाई हैं। ये पोर्टल नहीं चल रहा है। कब तक मुसलमानों को इस तरह मुल्क में दबाया जाता रहेगा। जुल्म सहने की एक सीमा होती है। संसद में यूपी के सांसदों की पल-पल की एक्टिविटी के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *