अमृतसर पुलिस ने मख्खन सिंह हत्याकांड का खुलासा:6 आरोपी गिरफ्तार, 1 एनकाउंटर में घायल, सभी शूटर और मददगार भी पकड़े

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने 18 नवंबर 2025 को बस स्टैंड पर हुए मक्खन सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना में तीन शूटरों ने मक्खन सिंह पर फायरिंग की थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए मामले की त्वरित और व्यापक जांच शुरू की। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया और धीरे-धीरे पूरा मामला स्पष्ट हुआ। सबसे पहले जॉन को गिरफ्तार किया गया, जो वारदात के समय बाहर मोटरसाइकिल पर शूटरों की मदद कर रहा था। उसकी निशानदेही पर शूटर करणवीर सिंह उर्फ करण और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्स्का को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने शूटरों को पनाह और मदद दी। धर्मवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हत्या का दावा इसके साथ ही धर्मवीर सिंह उर्फ जोबन को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का पोस्ट किया था। मुख्य शूटर लवप्रीत सिंह उर्फ लव को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया। दूसरा शूटर दलेर सिंह को हिरासत में लिया गया। पिस्तौल बरामद करने के दौरान उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग आज जब पुलिस टीम वेरका बाइपास पर दलेर से पिस्तौल बरामद करने गई, तो आरोपी ने पुलिस को धक्का मारकर छुपाई हुई पिस्तौल निकाली और उसी से सीधे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसएचओ अमनदीप कौर ने तुरंत आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी अब गिरफ्त में हैं और पूरा मामला ट्रेस हो चुका है। इस मामले में गैंगस्टर डोनी बल का नाम भी सामने आया है और बाकी कड़ियों की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *