भास्कर न्यूज | बालोद अर्जुंदा में शराब पिलाने की बात पर विवाद होने के बाद दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) की हत्या पवन कुमार कंवर ने गला दबाकर किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रार्थी मनेश यादव की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अर्जुंदा थाने में धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जांच के दौरान शरीर में मिले चोट के निशान, मुंह में जीभ के दबने, गला में हल्का लाल रंग का मार्क दिखाई देने पर गला दबाकर हत्या होने की जानकारी डॉक्टरों ने पुलिस को दी है। मौके पर उपस्थित गवाहों के बयान के आधार पर संदेही पवन कंवर से पूछताछ किया गया। मामले में जांच के दौरान शराब पीने व पिलाने की बात को लेकर गला घोटकर हत्या किया जाना प्रमाणित हुआ है। 30 नवंबर को रात 10 बजे के आसपास युवक को बाइक में उनके दोस्त अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।


