धर्म करने से जीवन में सदैव सुख की प्राप्ति जरूर होती है

लुधियाना| एसएस जैन सभा नूरवाला रोड के तत्वावधान में भगवान श्री पार्श्वनाथ कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में कथा निरंतर जारी है। महासाध्वी जैन भारती सुशील कुमारी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का कल्याण सत्संग में होगा। इस प्रकार धोबी घाट पर कपड़ों पर साबुन लगा कर उसे साफ करता है उसी प्रकार गुरुजन भी जिनवाणी का साबुन पानी लगा कर श्रावक की आत्मा को शुद्ध बनाते है। प्रवचन सभा में साध्वी रत्न शुभिता महाराज ने कहा कि संसार का दूसरा नाम दुख है। इसका दूसरा नाम दुखालय है। अज्ञानी व्यक्ति इस दुखालय में रह कर सदा भ्रांति में रहता है कि जीवन में कभी तो सुख मिलेगा, कहीं तो सुख मिलेगा, किसी से तो सुख मिलेगा। महाराज से कहा कि सुख तो सदा धर्म से मिलेगा। वहीं, पाप कर्म करने से हमेशा दुख मिलेगा। इस अवसर पर एसएस जैन सभा के प्रधान अवनीश जैन, वरिष्ठ उप प्रधान अभिनंदन जैन बोथरा, उप प्रधान अरुण जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष अरिहंत जैन, नीरज जैन, सुलक्षण जैन, विनोद जैन, शालिनी जैन, नीलम जैन, नमिता जैन, श्रेयांस जैन, पूजा जैन, सुमन जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *