सीएम भजनलाल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे के तहत दोपहर बाद भीलवाड़ा पहुंचे। यहां वे नगर निगम में आयोजित सेवा शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम नगर निगम सभागार पहुंचे, जहां आमजन को संबोधित किया। यहां उन्होंने धर्म परिवर्तन बिल का जिक्र करते हुए कहा- आपने देखा किस तरह की स्थिति होती थी लव जिहाद जैसी घटनाएं होती थी, धर्म परिवर्तन किया जाता था। बहला-फुसला करके बहन बेटियों को ले जाया जाता था लेकिन हमारी सरकार ने धर्म परिवर्तन को लेकर के कानून बनाया जो बहुत जरूरी था। कई बार आपको देखने में आया होगा की लालच देकर के जोर जबरदस्ती धर्म बदला जाता था लेकिन अब हमने व्यवस्था की है या तो कोई करेगा नहीं और करेगा तो बचेगा नहीं। इधर, कार्यक्रम से पूर्व नगर निगम सभागार में उपसभापति रामलाल योगी भड़क गए। हालांकि बाद में वहां मौजूद पदाधिकारियों ने समझा कर उन्हें शांत करवाया। सीएम बोले-आप मेहनत करें, सरकारी आपका संकल्प पूरा करेगी युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आप चिंता मत करिए मेहनत करिए हमारे राजस्थान में सरकार हमारी जो संकल्प के साथ आई थी वह संकल्प को पूरा करेगी। इधर, नगर निगम सभागार में पार्षदों के लिए बैठने की जगह नहीं मिलने पर उपसभापति रामलाल योगी नाराज हो गए। वे बोले- हमें अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है। प्रशासन धक्का-मुक्की कर रहे है। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने समझाया और मामला शांत करवाया। व्यापारियों के बीच पहुंचे सीएम नगर निगम में शहरी सेवा शिविर में शामिल होने के बाद सीएम भजनलाल भीलवाड़ा के बाजार नंबर तीन में पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल के साथ हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला, इस दौरान उन्होंने जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव में हुए की जानकारी व्यापारियों को दी। करीब 10 मिनट मार्केट में रुकने के बाद सीएम हमीरगढ़ के लिए रवाना हुए । शाम को फ्लाइंग ट्रेनिंग का करेंगे उद्घाटन सीएम शाम 4 बजे फ्लाइंग ट्रेंनिग आर्गेनाइजेशन के उद्घाटन के लिए हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और शाम 5 बजे यहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। सिक्योरिटी को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान यहां लगाए गए है। इससे पूर्व एसपी धर्मेंद्र सिंह और कलेक्टर कलेक्टर जसमीत सिंह सिंधु ने हमीरगढ़ हवाई पट्टी, पुलिस लाइन हेलीपैड और नगर निगम में शिविर स्थल का अवलोकन किया और तैयारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।


