नगर पालिका आयुक्त ने अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण:भोजन की जांच की; सप्ताह में एक बार विशेष व्यंजन बनाने के दिए निर्देश

नाथद्वारा मे आज नगरपालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने लाल बाग स्थित गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय के पास संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान जिंदल को रसोई की भोजन व्यवस्था 100 व्यक्तियों की क्षमता के अनुरूप मिली है। लेकिन वर्तमान में केवल 50-60 व्यक्ति ही नियमित रूप से भोजन प्राप्त कर रहे है। इस पर आयुक्त जिंदल ने रसोई संचालक को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिंदल ने स्वयं रसोई का भोजन चखकर इसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि पालिका क्षेत्र में संचालित सभी तीनों रसोइयों में सप्ताह में कम से कम एक दिन विशेष व्यंजन तैयार किया जाए, जिससे भोजन ग्रहण करने वालों को विविधता और आकर्षण मिले। नगर पालिका ने पूर्व में ही रसोई में आवश्यक मरम्मत, टीनशेड और पंखे जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं, जिससे संचालन में सुधार हो और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *