मुंगेली जिले में हथकेरा और नवाडीह संग्रहण केन्द्रों से धान उठाव को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैठक ली। कलेक्ट्रेट के मनियारी सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों और राइस मिलर्स के साथ यह बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले के 40 राइस मिलर्स को निर्देश दिए। जो मिलर्स अभी तक नीलामी में भाग नहीं ले पाए हैं, उन्हें प्रति मिलर दो स्टैक धान का उठाव करना होगा। यह धान दोनों संग्रहण केन्द्रों से नीलामी के माध्यम से उठाया जाएगा। कलेक्टर ने मिलर्स के सहयोगात्मक रवैये की सराहना की। उनके सहयोग से जिले में जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। प्रशासन की ओर से मिलर्स को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। शासन के निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर धान उठाव किया जाएगा। एफसीआई में चावल जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को एफसीआई से समन्वय बनाकर चावल जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव और जिले के प्रमुख राइस मिलर्स मौजूद रहे।


