धान का अवैध परिवहन, 5 ट्रक-ट्रैक्टर जब्त

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रक- ट्रैक्टर को अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया। रात लगभग 2 बजे देवरघटा से धुरकोट मार्ग की ओर एक साथ पांच ट्रक-ट्रैक्टर में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि प्रत्येक वाहन में लगभग 150-150 कट्टी धान लदा हुआ था, जबकि वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अवैध धान के परिवहन में शामिल सभी पांच वाहनों को जब्त कर चौकी फगुरम में सुरक्षार्थ रखा गया। अनुविभागीय अधिकारी विनय कश्यप ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर लिया गया है और संबंधितों के खिलाफ आवश्यक जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में अवैध परिवहन और भंडारण की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *