लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर 13 से 21 तक

जांजगीर| 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा लर्निंग लाइसेंस और एचएसआरपी के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 13 से 21 जनवरी तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेंगे। पहला शिविर 13-14 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर में होगा। इसके बाद अकलतरा, बलौदा, शिवरीनारायण और पामगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे। लर्निंग लाइसेंस के लिए पहचान व पते के दस्तावेज तथा शुल्क लाना अनिवार्य है। वहीं एचएसआरपी के लिए वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और निर्धारित शुल्क साथ लाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *