शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हथियार से धमकाया, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने विवाद के दौरान धारदार चाकू भी लहराया, जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रेहान खान, पिता उस्मान अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी बगीचा पारा, नैला, जांजगीर है। घटना 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ बाजार जा रहा था, तभी लिंक रोड शिव मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने चाकू से डराने की कोशिश की। प्रार्थी के दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया और आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *