भीमा तालाब परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

भास्कर न्यूज | जांजगीर युवा संगठन युवा जांजगीर ने अपनी सामाजिक पहल चित्रांग परियोजना के तहत भीमा तालाब परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया। इस अभियान में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान की अगुवाई मात्र 6 वर्ष की बच्ची रूमी (कक्षा 2) ने की। गट्टानी स्कूल की छात्राएं रितिका, गीतू और रिया (कक्षा 9वीं) भी शामिल हुईं। निशा और रेशमा ने सक्रिय सहयोग दिया। स्वयंसेवकों ने तालाब परिसर और आसपास फैले कचरे की सफाई की। साफ किए गए प्लास्टिक बोतलों और 5 लीटर के तेल के डिब्बों का रचनात्मक उपयोग कर रंग-बिरंगे गमले तैयार किए गए, जिनमें भविष्य में पौधे और फूल लगाए जाएंगे। निशा और रेशमा ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने के लिए व्यवहार में बदलाव के साथ कानूनी और नीतिगत कदम भी जरूरी हैं। तुषार ने बताया कि ऐसे स्थानीय प्रयास अन्य नागरिकों को प्रेरित करते हैं और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। अभियान में वार्ड 13 के पार्षद पंकज कहरा का सहयोग भी रहा। युवा जांजगीर हर रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाता है। संगठन का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना है। चित्रांग परियोजना के माध्यम से संगठन जांजगीर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *