मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेसियों ने उपवास रखकर किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जांजगीर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उपवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह उपवास प्रदर्शन जांजगीर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कार्यक्रम समन्वयक विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं श्रीमती मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा के बजट में की जा रही कटौती को तत्काल रोका जाए। एवं पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किए जाने की भी अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया और जनहित में आवश्यक निर्णय नहीं लेने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उपवास कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, मदनलाल अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, संदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, गोविंद कश्यप, शत्रुघ्न दास महंत, महेश्वर टंडन, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, ज्योति किशन कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, उत्तम पाटले, सेवादल जिला अध्यक्ष देव पाण्डेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *