रहली | धान की फसल आए एक माह से ज्यादा हो गया है लेकिन अब तक धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई। धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू की जाना थी जो कि अब तक नहीं हो सकी किसानों को धान खरीदी शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस वर्ष ब्लॉक में 4 हजार हेक्टेयर में धान की बोवनी हुई थी। कृषि विभाग द्वारा धान की पंजीयन भी कराए हैं, धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की है, जिसके लिए दो केंद्र भी तय किए हैं। पंजीयन कराने के बाद किसान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। समय पर खरीदी शुरू न होने के कारण कई कारण धान की व्यापारियों को बेच चुके हैं, ज्यादा विलंब होने पर शेष किसान भी बेचने की तैयार कर रहे हैं।


