सांसद खेल महोत्सव में रहली की टीम बनी विजेता

रहली | दमोह में 11 से 13 दिसम्बर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव के बैडमिंटन प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा में रहली के विक्रम जैन और प्रकाश मिश्रा एसडीओपी रहली विजेता रहे। प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल में ओपन प्रतिस्पर्धा में पुरुष सिंगल/डबल और पुरुष 40 वर्ष से अधिक के सिंगल/डबल का आयोजन 11-13 दिसबर को इनडोर स्टेडियम दमोह मे आयोजित की। जिसमें सभी विधानसभाओं के प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई। रहली से कुछ प्रतिभागी सेमी फाइनल तक गए। इसी प्रतियोगिता के पुरुष 40 वर्ष से अधिक वर्ग में रहली के विक्रम जैन और प्रकाश मिश्रा एसडीओपी ने फाइनल में दमोह की अनुभवी टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर बैडमिंटन क्लब रहली के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, सलामत खान, डॉ. बसंत नेमा, डॉ. नीरज पटेल, योगेश नेमा, दिनेश सेन, नवीन जैन एवं अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *