धान खरीदी का जायजा लेने पुसपाल पहुंचे कलेक्टर

सुकमा| धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव बुधवार को छिंदगढ़ ब्लॉक के नेतानार और पुसपाल केंद्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद सभी जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बारदानों के स्टॉक की स्थिति जांची, वहीं टोकन की प्रक्रिया और हमाल व्यवस्था, नमी मापक यंत्रों के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने अफसरों को सभी खरीदी केंद्रों में तमाम व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *