धान खरीदी की तारीख बढ़ाने कांग्रेस ने किया चक्काजाम

भास्कर न्यूज | माकड़ी ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस ने गांधी चौक पर धान खरीदी की तारीख को एक माह बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम किया। इस दौरान उन्होंने जिला सहकारी बैंक से किसानों को पर्याप्त राशि नहीं मिलने का आरोप भी लगाया। चक्का जाम करने के साथ ही कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इसमें उन्होंने मनरेगा को यथावत रखने की मांग केंद्र सरकार से की। कांग्रेस ने कहा कि माकड़ी ब्लॉक के करीब 1200 किसान अब भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं। वहीं सहकारी बैंक से किसानों के महज अधिकतम 10 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं, जिसके चलते किसानों को रोजाना बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। चक्का जाम के दौरान करीब 3 घंटे तक आवाजाही ठप रही और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान गौतम साहू, मोतीबाई नेताम, बिरसप्रसाद साहू, हेमलाल वट्टी, हेमलाल बघेल, चंदर बघेल, आकाश महाजन, राम नेताम, रमेश मरकाम, शंकर नेताम, ललित शोरी, ब्रह्मा मरकाम, वादेराम सोरी, गजेंद्र राठौर, चुन्नीराम नायक, कुंवर वट्टी, कमल उजाला, संजय नेताम, अमित मरकाम, रूपेश पोयम, उमेश शर्मा, लखमू नाग, मनीराम मरकाम, लुदाराम, मानकू नेताम, कुलदीप नेताम, दसरी नेताम, सूबेलाल पांडे, पुलूसराम पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *