दंतेवाड़ा| जिले की ग्राम पंचायतों में हर साल क्रेडा विभाग द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में अधिकांश जगहों पर ये लाइटें नहीं जलतीं। हाल ही में कुआकोंडा, कटेकल्याण और गीदम ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें लगाई गईं, पर सप्ताह भर भी नहीं चलीं और खराब हो गईं। कई स्थानों पर पुराने खंभों को रंगाई-पुताई कर नया दिखाया गया, कहीं सिर्फ केबल डालकर औपचारिकता पूरी कर ली गई, लेकिन लाइटें अब भी बंद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों को एजेंसी बनाकर कागजों में काम पूरा दिखा दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर गांव आज भी अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। -जग्गू भोगामी, दंतेवाड़ा


