बालोद| सोमवार को बालोद पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर शासन को घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को समय पर टोकन नहीं मिला। दल्ली चौक के पास किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि सरकार नहीं बल्कि अधिकारियों का राज चल रहा है। इसी का नतीजा है कि भाजपा की पूर्व विधायक भी धान बेच नहीं पाई। रकबा समर्पण कराया गया। किसानों के घरों मंे जाकर भौतिक सत्यापन के नाम पर प्रताड़ित किया गया। प्रशासन पर प्राइवेसी के उल्लंघन का आरोप लगाया। पूर्व सीएम ने धान खरीदी के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।


