धान खरीदी में लापरवाही पर बालोद कलेक्टर सख्त:मोखा समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस, किसानों के घर सत्यापन और सुविधाओं में सुधार के निर्देश

बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा जिले में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। उनका उद्देश्य धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाना है। हाल ही में कलेक्टर ने गुरूर विकासखंड के धनेली, मोखा, हितेकसा और नारागांव केंद्रों का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पूरी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अब तक की धान खरीदी, लक्ष्य, औसत उपज, रकबा समर्पण, निगरानी समिति की भूमिका और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान धान बिक्री से वंचित न रहे और किसी भी स्थिति में व्यापारियों या कोचियों से धान खरीदी न हो। किसानों के घर सत्यापन अनिवार्य करने के दिए निर्देश धान खरीदी केंद्र मोखा में बारदानों की खराब स्थिति और सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक राधेलाल साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे और तीसरे टोकन से धान बिक्री करने वाले किसानों के घर भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने धनेली और नारागांव केंद्रों का निरीक्षण धान खरीदी केंद्र धनेली में कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर धान की नमी की जांच कराई और स्टेक में रखे धान बोरों की तौलाई भी कराई। नारागांव केंद्र में किसानों ने पहुंच मार्ग और अन्य सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम गुरूर, सहकारिता विभाग के अधिकारी, मंडी सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कृषक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *