धान रखने 4 संग्रहण केंद्रों में स्टेक नहीं इसलिए 4 दिन से खड़ी हैं 300 गाड़ियां

भास्कर न्यूज । बालोद जिले के 4 धान संग्रहण केंद्रों में पिछले 4 दिनों से 300 से ज्यादा ट्रकें खड़ी हुई है क्यांेकि स्टेक नहीं बना है। स्टेक नहीं होने की वजह से धान को खाली नहीं कर पा रहें है। संग्रहण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में भूसा, खाली बोरी न होने से यह स्थिति बनी है। इसके बिना धान रखने के लिए स्टेक नही बन पा रहा है। मंगलवार को सर्वर नहीं होने के कारण एक भी गाड़ी से धान को खाली नहीं किया गया। इस स्थिति में वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लोड एवं अनलोड कार्य करने के लिए सैकड़ों मजदूर पहुंचते है। वहीं खरीदी समितियों से धान का उठाव भी नही हो रहा है। जिससे धान रखने की समस्या आ रही है। कई समितियों में खरीदी भी बंद करने की नौबत आ गई है। वाहन मालिकों ने शासन, प्रशासन से मांग की है कि सभी संग्रहण केंद्रों मे समुचित व्यवस्था बनवाए ताकि कई दिन तक इंतजार करने की नौबत न आए। परेशानी ना हो। बालोद. माली घोरी संग्रहण केंद्र में धान से भरे ट्रक खड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *