धार कलेक्टर बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे, कुपोषित बच्चों की पहचान करें

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं, कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक हर सेवा समय पर और सही तरीके से पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में कलेक्टर ने ये निर्देश दिए बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला और बाल विकास विभाग को कई निर्देश दिए। इनमें टीकाकरण, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, अस्पताल व्यवस्थाएं, दवाइयों की उपलब्धता और एएनएम-आशा कार्यकर्ताओं की फील्ड वर्क रिपोर्ट शामिल थी। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, आवश्यक मशीनें, दवाइयां और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां भी कमी पाई जाए, उसका तत्काल समाधान करने को कहा गया। बैठक में आगामी स्वास्थ्य अभियानों, जनजागरूकता कार्यक्रमों, मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति और क्षेत्रवार रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी, मेडिकल स्टाफ और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *