धार के राजगढ़ हाट बाजार में मोबाइल चोरी:CCTV में कैद वारदात, झोले की आड़ में जेब से उड़ाया मोबाइल

धार जिले के राजगढ़ नगर के हाट बाजार क्षेत्र में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है। दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की एक और घटना गुरुवार को सामने आई है, जिसका सीसीटीवी सामने आया है। यह घटना लगभग तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। राजगढ़ के मेला मैदान क्षेत्र में सब्जी खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की ऊपरी जेब से एक बदमाश ने चालाकी से मोबाइल चुरा लिया। चोर अपने साथ एक झोला लेकर आया था, जिसका इस्तेमाल उसने हाथ छिपाकर मोबाइल निकालने के लिए किया। पीड़ित को वारदात का पता चलने से पहले ही बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी राजगढ़ के हाट बाजार से इसी तरह 7-8 मोबाइल चोरी हो चुके हैं। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम सक्रिय है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *