इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करते समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। बस इंदौर की ओर जा रही थी
जानकारी के अनुसार, बस राजगढ़ से इंदौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दुर्घटना होते देखी। विधायक ग्रेवाल ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में सुनील सोलंकी, लक्ष्मी सोलंकी, सुरली, सुनील बघेल, धुलन चौहान, सुरेश अगाल, गणपत रावल और रुचिका शामिल हैं। फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


