धार में एटीएम बदलकर 83 हजार की ठगी:बदमाश पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद, पुलिस तालाश में जुटी

धार शहर की धानमंडी स्थित महाराष्ट्र बैंक के एटीएम के बाहर एक व्यक्ति से 83 हजार रुपए की ठगी हुई। शातिर ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर यह वारदात अंजाम दी। पीड़ित महेश जब एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तब बदमाशों ने उनका कार्ड बदल लिया। पैसे न निकलने पर महेश को संदेह हुआ। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से 83 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की गतिविधियां कैद पाई गई। पुलिस को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय भी बदमाशों के फुटेज मिले, जिससे जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने नागरिकों से की अपील
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से एटीएम में लेनदेन करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *