धार में ट्राला पलटा, ड्राइवर की मौत:चालक राजस्थान के बाड़मेर का था, वाहन पीथमपुर से गुजरात जा रहा था

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शुक्रवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के नरखेड़ा चौकड़ी के पास ट्राला बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्राले के पहिए ऊपर की ओर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने ट्राले में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट लगने से राजस्थान के ड्राइवर की मौत सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर जितेंद्र कन्नौज ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अनिल पिता पुनाराम (35 वर्ष), निवासी सिंधरी, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। उनकी मौत सिर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, ट्राला (RJ 39 GA 7165) पीथमपुर से गुजरात की ओर लोहे की प्लेटें लेकर जा रहा था। राजगढ़ थाना क्षेत्र में नरखेड़ा चौकड़ी के पास ही यह वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। हादसे के कारण फोरलेन पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे राजगढ़ पुलिस ने सुचारु कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *