भांडेर में एएनएम के सूने घर में लगी आग:लाखों का सामान जला, स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर काबू पाया

भांडेर में बरकीसरायं मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भांडेर अस्पताल में पदस्थ एक एएनएम के सूने घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण आग देर तक धधकती रही। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, कपड़े व अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एएनएम के परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। सूचना पर भांडेर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट को भी कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *