धार में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री:15-20KM प्रति घंटे की तेज हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, किसानों को फसल के लिए फायदा

धार शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 11.2 डिग्री के आसपास था। उत्तर-पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लगातार चल रही इन हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है। ठंड बढ़ने से लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। खुले इलाकों में ठंड अधिक महसूस हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरत रहे हैं। किसानों के लिए मौसम फायदेमंद किसान अजय सिंह के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए यह ठंड अनुकूल है। ठंड के मौसम में गेहूं की बढ़वार तेज होती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर होता है। ठंड का असर बना रहेगा मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है, जिसके चलते लोगों से ठंड से बचाव की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *