रायसेन में सीजन की सबसे सर्द रात:न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री; कृषि वैज्ञानिक बोले- गेहूं-चने की फसल के लिए अनुकूल

रायसेन में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। कड़ाके की ठंड के बीच रात का तापमान 7.6 डिग्री से गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। रात में गिरी ओस सुबह पेड़-पौधों पर जमी हुई नजर आई। बीते 15 दिनों से रायसेन में रात का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ था। फसलों के लिए मौसम अनुकूल कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। रात में गिर रही ओस से फसलों को प्राकृतिक रूप से पानी मिल रहा है, जो उनके विकास के लिए फायदेमंद है।
अधिक ठंड गेहूं-चना के लिए लाभकारी जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, वह गेहूं और चने की फसल के लिए लाभकारी रहेगी। अभी गेहूं और चने की फसलें छोटी हैं और दिन-रात का तापमान उनके लिए पूरी तरह अनुकूल है। फिलहाल फसलों को नुकसान की संभावना नहीं है। हालांकि, यदि तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता है, तो पाले के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *