धार में बुजुर्ग की हत्या, घर में शव मिला:सिर में चोट, खून से सनी मिली बॉडी; माता मंदिर के पास रहता था व्यक्ति

धार में राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की घर के अंदर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका खून से सना हुआ शव मिला। पुलिस के मुताबिक बरमंडल स्थित भवानी माता मंदिर के पास रहने वाले जगदीश मारू (62) अपने घर में मृत पाए गए। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर वार कर हत्या की है। मृतक के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। राजोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के कारण जांचने में लगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जांच जारी है। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *