​​​​​​​जामताड़ा में ज्वैलरी शॉप में लूट, दुकानदार को मारी गोली:व्यस्त बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात, घायल का इलाज जारी

जामताड़ा में शहर के मुख्य बाजार स्थित कायस्तपाड़ा चौक पर बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां बाइक से आए तीन बदमाशों ने दुकान में रखे लाखों रुपए की ज्वैलरी की लूट की, वहीं विरोध करने पर दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी। शहर के सबसे व्यस्त बाजार में भीड़ भाड़ के समय हथियारबंद लुटेरों ने बालाजी ज्वेलर्स पर हमला बोल दिया। लूट और फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर गोली चलाते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अमन वर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया। लूट कितने की हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
जामताड़ा एसपी भी पहुंचे घटनास्थल पर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई है। वहीं, जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता खुद घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम पहलुओं की जांच में जुट गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। देखते ही देखते जामताड़ा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हथियारबंद बदमाशों के लगातार फायरिंग करने के कारण आम लोग किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर पाए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश एक साथ आए और दुकान में घुसकर पहले लूटपाट किया फिर दुकानदार को गोली मार कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इधर, घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी रोष है। लोग पुलिस के कार्य प्रणाली के खिलाफ काफी मुखर दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर भारी तादाद में स्थानीय व्यवसायी और आम लोग जमा हो गए। पड़ोसी दुकानदार गोपाल डालमिया ने बताया कि खुलेआम बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी वहीं, जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय अग्रवाल ने कहा कि बंदूक की नोक पर लाखों रुपए की लूट बीच बाजार में हुई है। इस घटना में चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक सदस्य दुकानदार मलिक को गोली भी मार दी गई है। अगर पुलिस अभिलंब कार्रवाई कर बदमाशों को नहीं पकड़ती है तो हम सभी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *