धार में सुसाइड करने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:टेंट हाउस विवाद को लेकर था परेशान; समझाइश के बाद नीचे उतारा

धार जिले के अमझेरा में सोमवार को विनोद ने चार मंजिला पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। बताया जाता है कि विनोद शादी समारोहों में ढोल बजाता है। वह टेंट हाउस संचालक से भुगतान विवाद के बाद परेशान था। आरोप है कि संचालक उसका साउंड सिस्टम ले गया। घटना अमझेरा में हुई, जहां पुलिस और स्थानीय लोग जमा हो गए। विनोद को मनाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पुलिस बल और ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, विनोद का हाल ही में एक टेंट हाउस संचालक से भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। विनोद का आरोप है कि विवाद के बाद संचालक उसका स्पीकर और साउंड सिस्टम उठाकर ले गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। टंकी के नीचे सुरक्षा जाल लगवाया घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टंकी के नीचे सुरक्षा जाल (नेट) मंगवाया। युवक की मां, भाई और अन्य परिजन भी टंकी के नीचे पहुंचकर उसे लगातार नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन विनोद किसी की सुनने को तैयार नहीं था। युवक कई बार टंकी की सबसे ऊंची मंजिल की दीवार पर खड़ा होकर और नीचे लटक कर कूदने की कोशिश करता रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और भीड़ ने युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार दबाव बनाया। पुलिस ने टेंट हाउस संचालक से सामान वापस लाने की बात भी कही। काफी देर तक चली समझाइश और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे आते ही पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने अमझेरा में सनसनी फैला दी और लोग युवक के इस कदम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *