बोकारो के टाइल्स मिस्त्री का धनबाद में मिला शव:काम करवाने वाले पर हत्या का आरोप; भीड़ ने आरोपी को पीटा, घर पर की तोड़फोड़

बोकारो के एक टाइल्स मिस्त्री का शव सोमवार को धनबाद के झरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने काम करवाने वाले मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को थाना ले जा रही थी और इसी दौरान उग्र भीड़ ने उसे पीटा और उसके घर में तोड़फोड़ भी की। यह हत्या है या फिर हादसा, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। मृतक की पहचान पंकज महतो के रूप में की गई है। यह घटना रविवार रात बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र में सामने आई। वार्ड नंबर 7 शांति नगर निवासी टाइल्स मिस्त्री पंकज महतो मकान मालिक हर्ष कर्मकार के घर काम कर रहे थे। कार पर और जमीन पर कई जगह खून के धब्बे देखे देर शाम हर्ष कर्मकार ने पंकज के परिजनों को बताया कि पंकज काम छोड़कर चला गया है और उसका मोबाइल, जैकेट व बाइक घर पर ही छोड़ गया है। परिजनों को यह बात संदिग्ध लगी। शक के आधार पर पंकज के परिजन हर्ष कर्मकार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कार पर और जमीन पर कई जगह खून के धब्बे देखे। आरोप है कि हर्ष इन धब्बों को पानी से धोने की कोशिश कर रहा था। परिजनों ने तत्काल चीरा चास थाना को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी पुष्पराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले गई आरोपी हर्ष कर्मकार घर में छिपा मिला। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी, तो उग्र भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी सहित कुछ लोग घायल हो गए। भारी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले जा सकी। महिलाओं ने आरोपी की मां के साथ भी मारपीट की इसके बाद भी स्थिति शांत नहीं हुई। भीड़ वापस आरोपी के घर पहुंची और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई और घर की खिड़कियां, दरवाजे व गमले तोड़ दिए गए। आरोप है कि महिलाओं ने आरोपी की मां के साथ भी मारपीट की। पंकज खुद ही ग्राइंडर से कटकर मर गया: आरोपी फिलहाल चीरा चास थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहा है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हर्ष कर्मकार ने कहा कि पंकज को मैंने नहीं मारा। वो खुद ही ग्राइंडर से कटकर मर गया चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि पंकज का शव धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बोरा बांध के पास मिला है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *