धालभूमगढ़ चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के धालभूमगढ़ चौक के समीप एनएच 18 पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्यों को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्यों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर तड़प रहे घायल असहाय बुजुर्ग व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक ने एमजीएम रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग व्यक्ति कुछ दिनों से धालभूमगढ़ में रहकर भिक्षाटन कर अपना पेट पाल रहा था। दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति का एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है। घायल को ले जाने में गुलशन कुमार समेत अन्य लोगों का काफी योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *