धालभूमगढ़ पंचायत क्षेत्र के 5 आवास पूर्ण, लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

धालभूमगढ़ । पंचायत क्षेत्र के चारचक्का गांव की पारुल राउत, प्रभाती पोलाइ, पटनायेकशोल की साबरुन बीबी और कोकपाड़ा–नरसिंहगढ़ गांव की साकिरा खातून व निनिबाला सीट सहित कुल पाँच आबुआ आवास लाभुकों को उनका नया घर मिल गया। आवास निर्माण पूरा होने पर शनिवार को लाभुकों ने विधिवत गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया बिलासी सिंह, प्रखंड प्रमुख देवला हॉसदा, बीडीओ बाबली कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, सुजीत दे, बिनोद चौबे, पंचायत सचिव सुमीता सिंह और बीसी कान्हू राम हेंब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की आबुआ आवास योजना गरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक आवास उपलब्ध करा रही है। लाभुकों ने नया घर मिलने पर सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *