धालभूमगढ़ में चोरी पर धर्म संस्था ने प्रशासन से की गश्ती बढ़ाने की मांग

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने एवं रात्रि पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग को लेकर सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था की ओर से धालभूमगढ़ थाना प्रभारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। इससे क्षेत्र के आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, जो अत्यंत दुखद विषय है। संस्था ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। साथ ही कहा गया कि ऐसी घटनाओं को रोकना जहां सामाजिक संगठनों का कर्तव्य है, वहीं पुलिस प्रशासन को सहयोग देना भी सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। तीन प्रमुख मांगों में धालभूमगढ़ क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्ती बढ़ाने, चौकीदारों की नियमित रात्रि ड्यूटी सुनिश्चित करनेकी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *