रानी शिरोमणि एक्सप्रेस में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, मेदिनीपुर स्टेशन पर उतारा गया शव

खड़गपुर| आद्रा-हावड़ा रानी शिरोमणि फास्ट पैसेंजर ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान कर्नाटक के यादगीर जिले के निवासी मल्अप्पा (63) के रूप में हुई है।घटना के बाद मेदिनीपुर स्टेशन पर काफी हलचल बढ़ गयी.मेदिनीपुर रेल राजकीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी.मालूम हो कि मल्अप्पा आद्रा स्टेशन से ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार हुए थे।सहयात्रियों ने बताया कि ट्रेन जब शालबनी स्टेशन से आगे बढ़ी, तब अचानक वृद्ध को उल्टियां होने लगीं.इसके कुछ ही देर बाद गोदापियाशाल स्टेशन के पास वह अपनी सीट पर ही अचेत होकर गिर पड़े।यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद टीटीई और आरपीएफ के जवानों को दी. जैसे ही ट्रेन मेदिनीपुर स्टेशन पहुंची, आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को कोच से बाहर निकाला।रेलवे के डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *