धालभूमगढ़ सीएचसी में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, 478 मरीजों की हुई जांच

भास्कर न्यूज| घाटशिला घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन मानसी प्लस एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभुकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंची। स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की। स्वास्थ्य मेले में कुल 21 स्टॉल लगाए गए थे, जहां विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेले में कुल 518 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया। लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आरएन सोरेन की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और दूर-दराज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। मेले में प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, बीडीओ युनिका शर्मा, डॉ. रंजु कुमारी, डॉ. भगान हेब्रम, डॉ. शंकर टुडू, डॉ. मीरा मुर्मू, डॉ. रामचंद्र सोरेन, डॉ. राजेन्द्र बिरूआ, डॉ. जुली कुमारी, बीपीएम मयंक सिंह सहित सीएचओ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य मेले में कुल 478 मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, जिला परिषद सदस्य हेमंत मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, कमल मंडल, फकीर चंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती सामाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपीनाथ माहली, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर गोपीनाथ दास एवं बीपीएम अभय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले के दौरान 147 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया, जिससे सुरक्षित मातृत्व को लेकर महिलाओं को आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। वहीं 18 छोटे बच्चों का मुंहजुठी कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. सोमाइ हेंब्रम, दंत चिकित्सक डॉ. अर्चना तिग्गा तथा डॉ. रूबी कुमारी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं दीं। रोगों की प्राथमिक जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। सरकारी अस्पतालों की सेवाएं और सशक्त होंगी : विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक मरीज को स्थानीय सरकारी अस्पतालों से ही बेहतर और संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसके लिए अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अनुमंडल अस्पताल से गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी, क्योंकि यहां ही कई जटिल बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा। विधायक ने क्षेत्र से फाइलेरिया को पूरी तरह खत्म करने के लिए जनसहयोग पर बल दिया। साथ ही परिवार नियोजन अपनाने वाले लाभुकों, कुपोषण से मुक्त हुए लाभुकों समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *