भास्कर न्यूज | बालोद लाजपत भवन ऑडिटोरियम नईदिल्ली में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बालोद के अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक धीरज शर्मा को टॉप 21 इंडियंस इंस्पायरिंग योगिस अवॉर्ड और आदियोगी योग भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में 15 वर्षों की सेवा और योगदान के लिए दिया गया। धीरज शर्मा ने समाज के हर वर्ग को योग, प्राणायाम और ध्यान सिखाया। उन्होंने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व कीर्तिमान भी बनाया है। अवॉर्ड उन्हें डॉ. अभिषेक वर्मा, दीपक चौरसिया, लेफ्टिनेंट अमरदीप त्यागी और योगाचार्य स्वामी अमित देव ने प्रदान किया। महासंघ के अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी ने धीरज शर्मा के कार्यों की सराहना की। धीरज शर्मा ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरु श्रीश्री रविशंकर को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब गुरु कृपा, बुजुर्गों के आशीर्वाद और योग विद्यार्थियों के प्रेम व विश्वास का परिणाम है।


