धीरज साहू के सामाजिक कार्यों की जितनी भी प्रशंसा हो कम है : निश्चय

भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिला कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सह चंद्रवंशी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष निश्चय वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आए दिन वे जिला के साथ छोटानागपुर प्रमंडल के गरीब गुरबा व मजदूरों की आवाज बनते है। उन्होंने जिला के शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने स्व शिव प्रसाद साहू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जिससे खिलाड़ियों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिला है। इसके पूर्व में उनके द्वारा जिले की सुख शांति के लिए समय समय पर जया किशोरी जैसे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक द्वारा श्रीमद्भागवत कथा भी कराया गया। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष एथलेटिक मिट का आयोजन करना, विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए बीएस कॉलेज का समय समय पर निरीक्षण व उचित व्यवस्था उपलब्ध कराते है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनवाया। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद दूरदर्शी सोच रखते है इसलिए उन्होंने इन सब चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। जिस कारण इस क्षेत्र में लोग उन्हें काफी प्रेम करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *