अमृतसर| शनिवार को धुंध के बीच धूप भी खिली। इसके चलते दिन के पारे में 2.2 और रात वाले में 4.0 डिग्री का इजाफा रहा। इस दौरान ठिठुरन भी रही। आगे भी स्थिति ऐसी ही रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का पारा 13.7 और रात का 9.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान था कि आज बारिश होगी और बादल भी छाए रहेंगे जो सही साबित हुआ। शाम को हल्की बारिश हुई। खैर, शुक्रवार का पारा उक्त क्रम में 11.5 और 5.0 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे मौसम मिलाजुला रहेगा और पारा 14.0/17.0 तथा8.0/5.0 डिग्री रह सकता है।


