भास्कर न्यूज | अमृतसर स्वर्णकार संघ जिला अमृतसर का समारोह जिला अध्यक्ष पंकज चौहान की अध्यक्षता में एक निजी होटल में हुआ। इसमें मुख्य रूप से रवि कांत कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंजाब, विकास सोनी पार्षद, राजन खन्ना उप चेयरमैन, करण सहदेव उपाध्यक्ष पंजाब, अवतार सिंह कंडा उपाध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह में बतौर मेहमान पार्षद रमन कुमार रम्मी, अमृतपाल सिंह, एसएचओ हरप्रकाश सिंह चीमा शामिल हुए। समारोह का मकसद संघ की जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करना रहा। पंकज चौहान ने इस दौरान 51 मेंबर्स की कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संघ के सभी मेंबर्स का मकसद स्वर्णकार समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना है। रवि कांत ने कहा कि स्वर्णकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी एकजुट होकर आपसी विश्वास और एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्वर्ण कारोबार से संबंधित बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जाए क्योंकि यह हमेशा आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहा है। विकास सोनी ने पंकज चौहान तथा कार्यकारिणी के सभी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और विश्वास दिलाया कि सोनी परिवार और उनके सभी साथी हमेशा उनके साथ खड़े हैं। नवनियुक्त मेंबरों में सुनील बब्बर चीफ पैटर्न, साहिल सुनक कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव रतड़ा, नवीं जौडा, रंजीत सिंह रनियां, गगन चौहान, सिमरनजीत सिंह, राजन बब्बर सीनियर उप प्रधान, नीरज कुमार धुन्ना, कुलबीर सिंह प्रिंस, राकेश कपूर, कमल ढल्ला, लव धुन्ना, सुनील सेठी, कुलजीत सिंह बिट्टा, सुमित सिंह, दिलबाग सिंह, राहिल चौधरी, मलकीत सिंह, गौरव चौहान,अमरदीप सिंह बबलू को उप प्रधान, जसविंदर सिंह विक्की, अनिल कुमार, लविश निश्चल, मेजर सिंह, अमित सोनी को सचिव तथा राकेश कटारिया को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके पर जसपाल सिंह जस्सा संयुक्त चेयरमैन, अशोक चौहान डिम्पी सीनियर उप प्रधान पंजाब, मनीष धवन उप प्रधान पंजाब, हरदीप सिंह बब्बर राकेश कपूर उप प्रधान, रवि कांत लूथरा कैशियर, नरिंदर चौधरी जिला महासचिव, राजीव छाबड़ा, परमजीत सिंह चौपड़ा, बॉबी महाजन, शोभित कुमार, विपुल चौहान, विजय बॉस, नरेश चौहान, राज कुमार आदि मौजूद रहे।


