भास्कर न्यूज | जालंधर दिन में अच्छी धूप खिलने के बाद देर शाम को एक दम से हाईवे पर गहरी धुंध छाने लगी है। जीरो विजिबिलिटी के कारण टू व्हीलर व ऑटो चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी रोड पर चलने के दौरान उठानी पड़ रही है। क्योंकि बड़े वाहनों के चालकों को छोटे वाहन दिखाई नहीं दे रहे और एक्सीडेंट हो रहे हैं। धुंध होने के कारण घायल दूसरे वाहन को पहचान नहीं पा रहा है। लेकिन इस धुंध में सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें लोगों के लिए मसीहा बन रही हैं। जो अपने साथ मेडिकल बाक्स व रिफ्लेक्टर लेकर चल रही हैं। जैसे ही उन्हें सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर पहुंच जाती है। शुक्रवार को अल सुबह और देर शाम को हुए हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक युवक को एसएसएफ की टीम ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और दूसरे को मौके पर ही मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। जालंधर- पठानकोट हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त वाहन व घायल के साथ एसएसएफ के जवान । विधिपुर के पास ऑटो के टायर फटने के कारण घायल बच्ची व मौके पर मौजूद एसएसएफ की टीम।


