लूट की वारदात और नशे की बिक्री रोकने के लिए जिले के 5 गांवों की पंचायतों ने लिया फैसला- ठीकरी पहरा लगाएंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर नई दाना मंडी के सामने जालंधर सिटी में वीरवार को पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोलियां मारी गईं। इससे पहले भी लूट की कई वारदातें हुई हैं। इससे जालंधर सिटी के बाजारों में व्यापारियों और घरों में महिलाओं में चिंता है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाके भी परेशानी के शिकार हैं। शुक्रवार को करतारपुर में नेशनल हाइवे के किनारे दयालपुर गांव में 5 पंचायतों की संयुक्त मीटिंग हुई है। इनमें शामिल दयालपुर, भीखां, कुद्दोवाल, धीरपुर और मल्लियां के पंचायत मेंबर्स शामिल हुए हैं। उन्होंने फैसला लिया कि नशे की बिक्री व लूट-चोरी की वारदातें रोकने के लिए ठीकरी पहरे लगाएंगे। शुक्रवार को मीटिंग के बाद दयालपुर गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह राजा ने बताया कि रोजाना रात को युवा सभी गांव में तैनात रहेंगे। करतारपुर के गांवों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इनकी फुटेज पंचायत घर में डिस्पले होती है। इसके अलावा सभी गांव के सभी प्रवेश मार्ग पर पहरा रहेगा। बाकी गांव भी जुड़े हुए हैं। सभी 5 गांव में पहरे देने से बड़ा इलाका सुरक्षित हो जाएगा। मकसद नशे की बिक्री व चोरी-लूट की वारदातों को रोकना है। जो लूट-चोरियों में युवा शामिल पाए जाते हैं, इनमें नशे के शिकार भी शामिल होते हैं। उन्हें नशा ही अपराध की तरफ धकेलता है। सीमा कहती हैं कि नशा खरीदने की खातिर युवा अपराध में शामिल हो जाते हैं। लुटेरों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हर शख्स आज डरा हुआ है। प्रशासनिक फैसले लेने वाले अफसरों को फील्ड में उतरना होगा। करतारपुर के डीएसपी सुरिंदर पाल ने कहा कि नशे के तस्करों व लूट-चोरी की वारदातों पर पुलिस सख्त है। इनकी रोकथाम के लिए नाकेबंदी और बाकी नियोजित काम जारी हैं। जो पंचायतों ने ठीकरी पहरा लगाने का फैसला किया है, इससे जनसुरक्षा बढ़ेगी। रात 8 बजे ही डर का माहौल बन रहा … शिव अरोड़ा सिटी में स्पोर्ट्स सामान के व्यापारी शिव अरोड़ा ने बताया कि शहर का माहौल इतना खराब हो चुका है कि आज के समय में लोगों के लिए रात अपने घर जाना भी सेफ नहीं। क्योंकि अपराध बढ़ चुका है कि बहुत से लोग नशे के चक्कर में लोगों के दिन दिहाड़े लूट रहे है। उन्होंने बताया कि रात के समय अब 8 बजे मार्केट से घर जाने में भी काफी दिक्कतें आ रही है। रात के समय पैट्रोलिंग हो, प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाए सिटी में 2 बड़ी समस्याएं हैं। एक है लूट व चोरी की वारदातें हैं। दूसरी समस्या है प्लास्टिक की खतरनाक डोर की बिक्री। पुलिस की सक्रियता से ही ला एंड ऑर्डर की ये समस्या दूर होगी। ये बात शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी के अध्यक्ष दीपक महेंद्रू ने कही है। लम्मा पिंड चौक से लेकर गुलमोहर सिटी तक की सारी स्ट्रीट लाइट बंद ही रहती है। जिसकी वजह से चोरों को वारदात करने का मौका मिल जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *