धुरवासिन पैसेंजर हाल्ट में यात्री सुविधाओं का अभाव

धुरवासिन पैसेंजर हाल्ट में यात्री सुविधाओं का अभाव
धुरवासिन।
यहां का रेलवे स्टेशन विकास की बाट जोह रहा है, जबकि जनप्रतिनिधियों पर पैसेंजर हाॅल्ट में यात्री सुविधाओं की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं। स्टेशन की टूटी-फूटी लाइटें और चारों तरफ अंधेरा यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। धुरवासिन रेलवे स्टेशन पर बिजली की लाइटें न होने से यात्रियों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन के आसपास का इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। यात्री शिकायत करते हैं कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धुरवासिन कोटमी के निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़े आंदोलन पर उतरने को तैयार हैं।  
प्रशासन का जवाब?
जब इस मामले में संबंधित अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अनदेखी के चलते विकास ठप पड़ा है, रास्ता जाम है जबकि पैसेंजर हाॅल्ट बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। अब देखना है कि रेल प्रशासन कब तक इस मामले पर आंखें मूंदे रखेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *