चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया ने समाजसेवी जितेंद्र रजक का किया सम्मान

चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया ने समाजसेवी जितेंद्र रजक का किया सम्मान
जमुना कोतमा।
चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा 250 वां वेबीनार पूर्ण होने के उपलक्ष में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 19-20 अप्रैल को रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन भोपाल मध्य प्रदेश के सभागार में किया गया कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति, कोशिश सेवा समिति कोतमा कॉलरी के सचिव एवं मानसिक एवं दिव्यांग विकास केंद्र के संचालक जितेंद्र रजक को बाल कल्याण एवं संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए सीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्र शर्मा एवं अमिताभ अवस्थी संयुक्त संचालक संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा सम्मानित किया गया स कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मध्य प्रदेश शासन के महिला बाल विकास विभाग की माननीय मंत्री निर्मला भूरिया एवं द्वितीय दिवस माननीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे स दो दिवसीय सम्मेलन को उपस्थित अतिथियों डॉ राघवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष सीसीएफ, राष्ट्रीय बाल आयोग की सदस्य डॉ.दिव्या गुप्ता, यूएनओडीएपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एफ.डिक्शन, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट निपुण सक्सेना, व्हीकल केयर कंपनी के संस्थापक विमल सिंह, महिला एवं बाल विकास संचालनालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी वरिष्ठ समाजसेवी प्रशांत हरतालकर नागपुर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने संबोधित किया  अनूपपुर जिले से समाजसेवी अरुण सिंह, रणविजय सिंह एवं कुमार रुव पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला अनूपपुर को भी सम्मानित किया गया जितेंद्र रजक द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सीसीएफ की पूरी टीम विशेष रूप से कृपा शंकर चौबे सचिव सीसीएफ को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *