अमृतसर| सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शनिवार को जट्टा, पशियां, से घोनेवाल, माछीवाल जाने वाले धुस्सी बांध पर पड़े पाड़ को भरने के लिए की जा रही सेवा में शामिल संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बांध की मरम्मत के लिए विभिन्न जगहों से श्रद्धालु सेवा करने के लिए आए हैं और अपनी पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं। सांसद औजला ने कहा कि बाबा जगतार सिंह जी तरनतारण वाले जी की रहनुमाई में बाबा जोगा सिंह जी और बाबा गुरमेज सिंह जी द्वारा सेवा की जा रही है। हरियाणा से आए श्रद्धालु यहां रहकर लगातार सेवा कर रहे हैं और इसे अपना फर्ज समझते हुए बांध को पक्का करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य की शुरुआत अमृतसर के डीसी द्वारा की गई थी और आज यह सेवा आंदोलन का रूप ले चुकी है।


