धूनां तेरे ही नाम दा लाया दर ते आजा पौणाहारिया…

गली नंबर 3, रणजोध पार्क बड़ी हैबोवाल में मोहल्ला निवासियों ने सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी की विशाल चौकी बड़ी श्रद्धा और उत्साह से करवाई। बंटी भगत बाबा जी का झंडा लेकर पहुंचे, जिनका फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ। गायक पवन बॉबी और बंटी भगत ने जोगिया आजा भोग लगाजा भगता चौकी लाई ए, सोहणे झंडेया वाले बाबा जी तेरे दर ते निमाना आया ए, धूनां तेरे ही नाम दा लाया दर ते आजा पौणाहारिया… जैसे भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वार्ड नंबर 65 के पार्षद पति महाराज सिंह राजी विशेष रूप से पहुंचे। देर आरती के बाद वातावरण में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसे भक्तों ने बाबा जी की पवित्र उपस्थिति और मेहर के छींटे माना। आयोजन में बाबा जी का रोट प्रसाद वितरित किया गया और भक्तों को लंगर भी करवाया गया।इस मौके पर दर्शन सभरवाल, वरिंदर आदया, वरिंदर सिंह, समीर बग्गा, रणधीर सिंह, टोनी, विजय गुप्ता, राजेश मेहता, सतपाल बांसल, प्रभजोत, पूनम मेहता,आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *