श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भजन संध्या पर जमकर झूमे सभी श्रद्धालु

लुधियाना | न्यू माया नगर, हैबोवाल कला स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर, चूहड़पुर रोड पर मासिक श्री गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। प्रधान रविनंदन शर्मा की अगुवाई में आयोजित समारोह में महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन संध्या की गई, जिसमें सोनिया रविनंदन शर्मा, दिव्या शर्मा, मोनिका मलहन व नीलम सभरवाल ने गणपति वंदना की। उन्होंने कहा कि मासिक चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रधान रविनंदन शर्मा और मनोज शर्मा ने बताया कि यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। मंदिर के आचार्य पंडित कमल किशोर व पंडित विजय शर्मा ने आरती कराई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर नीना शर्मा, सुनीता बांसल, सोनिया चावला, कमलेश शर्मा, अजय अरोड़ा व धर्मराज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *